Pal Pal India

संसदीय चुनाव 10 सीटो पर जीते तो विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे : अभय सिंह चौटाला​​​​​​​

 भाजपा जजपा गठबंधन को बताया ठगबंधन
 
  संसदीय चुनाव 10 सीटो पर जीते तो विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे : अभय सिंह चौटाला​​​​​​​
सिरसा,1 अपै्रल इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला का सोमवार को रानियां अनाज मंडी पहुंचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं, बुके, व पगडी पहनाकर जोरदार किया। इस बैठक में कार्यकर्ताओ ने इनेलो के समर्थन में नारे लगाए।
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्र्रीय प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभयसिंह चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कमेरे और लुटेरा वर्ग के बीच लड़ाई है और कुरुक्षेत्र की जनता ने उन्हें विजयी बनाने का पूरा मन बना लिया है। वे रविवार को सिरसा जिले में अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत रानिया की अनाजमंडी में रानिया व गाँव हलके के कार्यकर्ताओं व
पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर इनेलो पार्टी ज्वाइन करवाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छोड़कर इनेलो पार्टी में आए हुए कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव व विधान सभा चुनाव में इनेलो पार्टी का गठबंधन किसी प्रकार का कोई भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा जिससे इनेलो पार्टी लोक सभा चुनाव के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार 40 हजार करोड़ के कोयला घोटाले के आरोपी को जेल भेजने की बातें कहती थी, आज उसी पार्टी ने उन आरोपियों को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने आज संसदीय चुनावों में सभी प्रत्याशी उधार में लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वह वॉशिंग मशीन है जिसमें कोईभी भ्रष्टाचारी गया तो वह पाक साफ होकर निकला है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, अपराध व लूटपाट की घटनाओं के ग्राफ ने हरियाणा को शर्मिंदा किया है, इस निजाम को बदलने के लिए इनेलो को सत्ता में लाना होगा।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा जजपा का गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन था जिसने दोनों हाथों से हरियाणा की जनता को खूब लूटा। उन्होंने सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर बारे कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने से पूर्व कई राजनीतिक पार्टियां बदली हैं और जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी। उन्होंने आमजन से सभी दल बदलुओं को सबक सिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि इनेलो संसदीय चुनाव जीती तो उसके बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव अवश्य जीतेगी। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में भाजपा जजपा का गठबंधन लुटेरों का गठबंधन था। इसमें जहां भाजपा ने प्रदेशवासियों को धोखा दिया वहीं जजपा ने अवसरवादिता का लाभ लिया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा की गलत नीतियों से किसानों को धोखा ही मिला है और उनकी आमदनी घट गई जबकि किसानी का खर्च बढ़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने
किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने के उद्देश्य से ही तीन काले कानूनों को लागू करने का प्रयास किया था। इस अवसर पर इनेलो के मंच संचालन जसबीर सिंह जस्सा,इनेलो के युवा प्रदेश महासचिव जरनैल चन्दी, जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन,नगरपालिका के चेयरमैन मनोज सचदेवा,युवा हल्का प्रधान रानिया गाँव संतनगर से हरमीत सिंह पंडोरिवाला, पवन बठला,सरपंच एसोसिएशन जिला प्रधान सिरसा जसकरण सिंह कंग, पाला प्रधान,हेमंत छाबड़ा, बलराज घुमन,सुभाष नैन, जंगीर सिंह,नैना झोरड, गुरनाम खिंडा व सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।