Pal Pal India

आप सांसद संजय सिंह कुरुक्षेत्र में डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे

 
  आप सांसद संजय सिंह कुरुक्षेत्र में डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे
 कुरुक्षेत्र, 6 मई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह सोमवार को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान शाहाबाद खंड के 70 से ज्यादा सरपंचों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया। इसके साथ वकील, सरपंच, पूर्व सरपंच, व्यापारी और किसानों समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अन्य पार्टियों छोडक़र आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुखदीप सिंह मोहड़ी के साथ 70 गांव के सरपंच, श्याम सुंदर वधवा, एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा, हीरा लाल, विजय कुमार तंवर, यादविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, मोहित कुमार, अनिल कुमार तनेजा, अवतार सिंह, विजय ठकराल, लखविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, गुरबक्श सिंह, सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, दलीप सिंह, विक्रम कश्यप, गुरदीप सिंह, प्रवीण, सर्वप्रीत सिंह और सचिन सैनी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है। वो चाहे किसान आंदोलन हो या सेना में हरियाणा के युवाओं की योगदान और बलिदान हो। हरियाणा के हर गांव में किसी न किसी शहीद के नाम पर एक गेट मिल जाता है। हरियाणा का नौजवान सुबह चार बजे उठकर परिश्रम और भारत माता की रक्षा के लिए खुद को तैयार करता है। लेकिन लेकिन पीएम मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर भारत माता, नौजवानों और सीमा की सुरक्षा को धोखा दिया है। जिसका सबसे ज्यादा अघात हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नौजवानों की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है। जहां के युवा सबसे ज्यादा सेना में भर्ती होते हैं। इसका बदला यहां के नौजवान और किसान मिलकर लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महंगाई आसमान पर पहुंचा दी, 120 रुपए का पेट्रोल, 100 रुपए का डिजल, 250 रुपए का सरसों का तेल बिका, 300 रुपए दाल बिकी, टमाटर और प्याज सब महंगा हुआ। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि ये तो ट्रेलर है। अग्निवीर लाकर और दो करोड़ नौकरी के नाम पर और कालाधान लाने के नाम पर जनता को धोखा दिया, 15 लाख करोड़ रुपए पूंजीपतियों का माफ कर दिया, अडानी को पूरा हिंदुस्तान सोंप दिया और प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि ये तो ट्रेलर है। ये ट्रेलर है तो पिक्चर बहुत भयानक होगी। अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज देश और प्रदेश के लोग सरकार बदलना चाहते हैं। बीजेपी हरियाणा में चेहरा बदलकर लोगों को धोखा देना चाहती है। लेकिन प्रदेश के लोग चेहरा नहीं सरकार बदलेंगे। इस बार इस सरकार का अहंकार टूटेगा और निश्चित रुप से हरियाणा में इंडिया गठबंधन जीतेगा। जहां भी हम जा रहे हैं लगातार लोग इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं, जो बदलाव की निशानी है।