अपने सेनानियों व शहीदों को याद न रखने वाली कौम का मिट जाता है अस्तित्व: डॉ मारकंडे आहूजा
Aug 16, 2025, 19:55 IST

रोहतक 16 अगस्त देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सेनानियों व शहीदों को हमेशा याद रखें। अपने सेनानियों व शहीदों को याद न रखने वाली कौम का अस्तित्व मिट जाता है। यह कहना है रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सेंट्रल के निदेशक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मारकंडेय आहूजा का। वे आज रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सेंट्रल द्वारा मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में 79वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हम उन राष्ट्र निर्माताओं, सीमा प्रहरी सैनिकों, वैज्ञानिकों, अन्नदाता किसानों, मेहनतकश कामगारों के प्रति भी गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, साहस और मेहनत के बल पर भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति के रूप में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को हमेशा याद रखना होगा। क्लब प्रधान सुमित परुथी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज हित में कार्य करना है और क्लब का हर सदस्य अपने-अपने तरीकों से समाज की सेवा के लिए तत्पर रहेगा।आर्य समाज मंदिर प्रधान देशराज आर्य ने स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इसके बाद क्लब ने रोटरी चौक पर राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण उपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब एडवाइजर रोटेरियन अजय गुप्ता द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में डॉ. अंजु आहूजा,क्लब अध्यक्ष सुमित परुथी, मुकेश टक्कर,नीरू टक्कर, गीत परुथी,सुरेश भुटानी ,अनु भुटानी, डॉ मधुर, डॉ तरुण गुलाटी, विमंपी गुलाटी, अमित कादयान,प्रीती चुघ, सुशील पंवार,पुलकित जैन,डॉ संजीव नंदा,सुशील जुनेजा सहित अनेक लोग शामिल हुए।

