Pal Pal India

पुलिस व ड्रग कंट्रोलर की संयुक्त टीम की सिरसा में गोयल मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, मेडिकल स्टोर सील ।

  लाखों रूपए की 22 हजार 960 नशे में प्रयुक्त होने वाली टपेंडाडॉल गोलियां बरामद । 
 
  पुलिस व ड्रग कंट्रोलर की संयुक्त टीम की सिरसा में गोयल मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, मेडिकल स्टोर सील । 
  नशीली दवाईयां बेचने वाले,मेडिकल संचालकों के खिलाफ होगी,कड़ी कार्रवाई :- एसपी दीपक सहारन । 
 सिरसा. 09 मार्च.सिरसा पुलिस जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं पर नशीली प्रतिबंधित दवाईयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ भी सिरसा पुलिस ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है । इसी मुहिम के तहत आज ड्रग्स इंस्पेक्टर रूबी शर्मा व सीआईए सिरसा की एक संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए नागरिक अस्पताल सिरसा के नजदीक गोयल मेडिकल हॉल को सील कर दिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारा ने बताया कि सीआईए सिरसा व ड्रग कंट्रोलर विभाग की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिकॉय कस्टमर बनकर मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां खरीदने के लिए भेजा था । उन्होने बताया कि जैसे ही डिकॉय कस्टमर ने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर नशीली दवाइयां मांगी तो मेडिकल स्टोर संचालक ने तुरंत प्रभाव से उसे नशीली दवाइयां निकाल कर दे दी । सीआईए सिरसा व ड्रग्स कंट्रोलर विभाग की पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवाइयां सहित काबू कर लिया । एसपी दीपक सहारा ने बताया कि पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार निवासी सी ब्लॉक सिरसा को हिरासत में लेकर मेडिकल स्टोर की तलाशी ली तो मेडिकल स्टोर से लाखों रूपए की 22960 नशे में प्रयुक्त होने वाली टपेंडाडॉल गोलियां बरामद हुई ।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि संदिग्ध नशीली दवाइयां मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक को दवाईयों की खरीद बेच के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया जिस पर मेडिकल स्टोर संचालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस टीम व ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए गोयल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है । जानकारी के मुताबिक सिरसा पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ युवा उक्त मेडिकोज स्टोर से दवाईया लेकर उन्हें नशा पूर्ति के लिए प्रयोग करते है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना व अन्य यूनिट प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को मजबूत कर मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बेचने वालो की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें । उन्होंने कहा कि यदि किसी मेडिकल संचालकों की नशे के व्यापार में संलिप्ता पाई जाए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए है कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक किसी अन्य के रजिस्ट्रेशन पर मेडिकल स्टोर चला रहे हैं,तो उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवाया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए । गिरफ्तार किए गए आरोपी को आगामी कार्रवाई करने के लिए ड्रग्स कंट्रोलर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है ।