यमुनानगर : वर्क वीजा पर ऑस्ट्रिया गए युवक की अटैक से मौत
चार माह पहले ऑस्ट्रिया गया था मृतक बलराम
Sun, 29 Jan 2023

यमुनानगर, 29 जनवरी। वर्क वीजा पर चार महीने पहले ऑस्ट्रिया काम करने गए भारतीय युवक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक युवक 29 वर्षीय बलराम रादौर के गांव सिकंदरा का रहने वाला था।
मृतक बलराम के जीजा कर्ण सिंह ने बताया कि बलराम ऑस्ट्रिया में अपने चचेरे भाई टोनी के साथ वहां पर रहता था। शुक्रवार रात को बलराम अपने काम से वापस आकर खाना खाया और सो गया, लेकिन सुबह नहीं उठा। बताया गया कि उसकी अटैक आने से मौत हो गई। बलराम शादीशुदा था और इसके एक बेटा और एक बेटी है। उसकी पत्नी और बच्चे गांव सिकंदरा में रहते है।
कर्ण सिंह ने बताया कि बलराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। उनकी आर्थिक हालत ठीक नही है। बलराम का संस्कार भारत से वहां गए लोगों के द्वारा किया जाएगा। उसकी अस्थियां भारत लाई जाएंगी। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।