Pal Pal India

सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: मनोहर लाल

 
सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: मनोहर लाल

पल पल न्यूज: यमुनानगर, 27 जनवरी (सुशील पंडित)। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 26 जनवरी को राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए जिला यमुनानगर आए थे, गणतंत्र दिवस से पूर्व शाम के समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में पहुंचे। उनके साथ शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर रहे। मुख्यमंत्री का भाजपा जिला कार्यालय में आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने फूलों का बुके भेंटकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों, विधायक, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने वर्ष 1984 से जगाधरी में संध के प्रचारक रहते हुए बहुत से अनुभव साझा किए हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मन लगाकर मेहनत से भाजपा संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जब उन्होंने संघ का प्रचारक के तौर पर कार्य शुरू किया था तो उस समय दूर-दूर तक भी कहीं भाजपा की सरकार नहीं होती थी,फिर भी हम सब लोग मिलजुल कर कार्य करते रहें, संगठन में बल होता है। सामूहिक इच्छाशक्ति से किए गए कार्य अवश्य सफल सिद्ध होते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार भाजपा संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी, शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा सरकार अच्छा कार्य कर रही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है ,भाजपा के सभी कार्यकर्ता जिसके पास जो भी जिम्मेवारी है वह जिम्मेवारी पूरी लगन व ईमानदारी के साथ निभाए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ,विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, नगर निगम मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला ,प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ,पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान,अमित गर्ग रादौर, प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल,प्रदेश ओनलाइन आदित्य चावला, रानी कालडा, विभोर पहुजा, कपिल मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे।