Pal Pal India

‘हम’ द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए गर्म वस्त्र: रोजी मलिक

 
‘हम’ द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए गर्म वस्त्र: रोजी मलिक
यमुनानगर, 31 दिसंबर। हम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मॉडल टाउन नेहरू पार्क के सामने दो दिन का वस्त्र एकत्रीकरण शिविर लगाया गया था। शिविर में जन सहयोग से गरम वस्त्र व बिस्तर एकत्रित किए गए थे। कल देर रात हम के सभी सदस्यों ने हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा मलिक रोजी आनंद के साथ सारे शहर में घूम घूम कर गरम वस्त्र व बिस्तर आदि देने का कार्य किया। 
उन्होंने सभी बस्तियों में हर चौक चौराहे पर दुकानों के बाहर व सडक़ पर सर्दी से ठिठुरते जनमानस को देखकर इकट्ठा किया हुआ सामान देने का काम किया। इस कार्य के उपरांत हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा मलिक रोजी आनंद ने कहा कि हम संस्था पिछले दस सालों से यह नेक कार्य कर रही है। अब बहुत लोग इनकी इस मुहिम से जुड़े हैं। इस कार्य का सिर्फ यही उद्देश्य है कि हम सब अपने घरों में रजाई लेकर सो जाते हैं। हम सब में से कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें सोने के लिए बिस्तर व ओढऩे के लिए रजाई तो दूर चादर भी नही होती। ये संस्था उन लोगों का तन ढकने का काम करती है और सोने के लिए बिस्तर व ओढऩे के लिए कंबल देती है। 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत योजनाएं चलाती है पर इन सेवा कार्यों के लिए जन भागीदारी भी बहुत जरूरी है। तभी हम हर मुश्किल से लड़ पाएंगे। संस्था के अध्यक्ष प्रिंस ने कहा कि हम समय समय पर अलग अलग सेवा कार्य करते रहते हैं। उन्होंने हम के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया। इस दौरान गौरव दत्त, दीपक नंदा, अंशुल, शुभित, शिवम, रचित, अंकित, पारस, सुमन कोहली, रितिक शर्मा, शुभम दत्ता, नवीन गुलाटी, अर्जुन, सीमा गुलाटी, गीता कपूर व अन्य सदस्य मौजूद थे।