Pal Pal India

टोल प्लाजा के समीप सैर से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात

 वाहन ने मारी टक्कर, मौत
 
 टोल प्लाजा के समीप सैर से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात
सिरसा। शुक्रवार प्रात: नेशनल हाईवे नंबर नौ पर टोल प्लाजा के समीप हुए सड़क हादसे में दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक आपस में दोस्त थे और सुबह सैर करके वापस घर जा रहे थे। हादसे की जानकारी  मिलने के बाद युवकों के स्वजन मौके पर पहुंचे। वहीं डिंग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जाँच करते हुए पुलिस कर्मी
जाँच करते हुए पुलिस कर्मी
दोनों मृतक इकलौते बेटे थे। जानकारी मुताबिक गांव भावदीन निवासी मोंटी उर्फ मोहित फुटेला व दिलप्रीत सुबह करीब साढ़े छह बजे टोल प्लाजा से अपने गांव भावदीन जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनाें को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे के बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। मृतक मोहित के चाचा प्रदीप ने बताया कि सुबह उसका भतीजा मोहित अपने दोस्त दिलप्रीत के साथ टोल प्लाजा के समीप सैर के लिए गया था। साथ ही उन्होंने टोल के नजदीक स्थित एक ढाणी से फ्रूट लेने गए थे। वापस गांव आते समय सिरसा से फतेहाबाद की तरफ जाने वाले वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव भावदीन के सरपंच गुरजीत सिंह कंग ने बताया कि दोनों युवक दोस्त थे। मृतक मोहित करीब 26 साल का था और निजी अस्पताल में कंपाउडर था। उसका गांव में खुद का क्लीनिक भी था तथा वह अविवाहित था। वहीं मृतक दिलप्रीत करीब 20 साल का था। सिरसा कालेज में पढ़ रहा है।  इस मामले में डिंग थाना पुलिस टोल प्लाजा व आसपास लगे कैमरों की रिकार्डिंग जांच रही है। इस मामले में मृतक युवकों के स्वजनों के बयान पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।