Pal Pal India

सरकार ने 3 सी, यानि कास्ट, करप्शन, क्राइम पर चोट की है: मनोहर लाल

 
सरकार ने 3 सी, यानि कास्ट, करप्शन, क्राइम पर चोट की है: मनोहर लाल

पल पल न्यूज: यमुनानगर, 27 जनवरी। हरियाणा के यमुनानगर में गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम मनेाहर लाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद सीएम ने कहा कि सरकार ने उन लोगों की भी बात सुनी है, जो कि कुछ कह भी नहीं पाते थे। इसके लिए हमने 3 सी और 6 एस पर काम किया। सीएम ने कहा कि हमने 3 सी (कास्ट,करप्शन, क्राइम) पर चोट की। हर गण की आवाज सुनना ही असली गणतंत्र है। यमुनानगर के लोगों के लिए 74 वां गणतंत्र दिवस बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां ध्वजारोहण किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके साथ-साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने यहां पर सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को देखने के लिए लोग भारी सर्दी के बीच कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे भी कार्यक्रम को लेकर काफी खुश दिखाई दिए।
मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने 6 सी यानी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन, स्वाभिमान और सुशासन पर काम किया है। हमें पोर्टल की सरकार कहा जाता है। खुशी है कि 100 से ज्यादा पोर्टल तैयार किए हैं। एक क्लिक से किसानों का पैसा खातों में पहुंच जाता है। गरीब की लड़की की शादी में कन्यादान भी तुरंत जाता है। सीएम ने कहा कि अब अपने आप ही पीले कार्ड बन रहे हैं। आय 1.80 लाख से उपर चली जाती है वह व्यक्ति अपने आप ही पीले कार्ड से बाहर हो जाता है। यह सब परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही संभव हो पाया है। एकमात्र दस्तावेज से सभी योजनाओं का सेवाओं का लाभ मिलता है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए यह सब काम किए हैं। विकास के नाते भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। चाहे वह राष्ट्रीय राजमार्ग हो चाहे, वह मेडिकल कॉलेज हर जिले में एक बनाने पर काम हुआ है। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज, 200 बेड का अस्पताल और हर 20 किलोमीटर 1 कॉलेज यह सरकार ने तय किया है। युवाओं को शक्तियों की शक्ति को सही दिशा देने और क्षमताओं को पूर्ण उपयोग करने के लिए शिक्षा प्रदान करना यह बहुत जरूरी है। हमने शिक्षा के लिए भी हर प्रकार के जो प्रबंध हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने किसानों के पसीने की हर बूंद का हिसाब रखा है। फसलों की मुआवजा राशि 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार प्रति एकड़ की गई। 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं,1 दिन पहले ही गन्ने का रेट 372 किया गया है। सीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों को उनके अधिकार दिए। पारदर्शी तरीके से पंचायतें अपना पैसा खर्च कर सके ये अधिकार पंचायतों को दिए हैं। 92 फीसदी गांवों में दी जा रही है 24 घंटे बिजली। हमारी स्वामित्व योजना को पूरे देश में लागू किया। अब तक 24.50 लाख परिवारों को स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं। समारोह में सीएम मनोहर लाल ने लोगों से एक अपील भी की। इसमें उन्होंने कहा कि लोग ध्यान रखें कि मंै जिसका पात्र हूं वही लूंगा, मेरा जो हक है, वह मुझे मिलना चाहिए, लेकिन जिसका मैं पात्र नहीं हूं वह मुझे नहीं चाहिए।