Pal Pal India

पाँच किताबी लिखने पर सुरेन्द्र भाटिया को किया सम्मानित

 
sirsa

सिरसा। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री सुरेन्द्र भाटिया द्वारा रचित पांच पुस्तकों का सैट आज नगर के विशालकाय पुस्तकालय श्री युवक साहित्य सदन के पाठकों के लिए भेंट की गई। सदन की कार्यकारिणी की बैठक में श्री भाटिया ने यह पुस्तकें भेंट करते हुए बताया कि इन पुस्तकों में नगर की स्मृद्ध विकास यात्रा, सिरसा के इतिहास एवं यहां के सामाजिक सरोकारों को समय की आंख से देखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि हर शहर का अपना एक सामाजिक सांस्कृतिक सौंदर्य होता है जिसमें शहर के आम खास लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन पुस्तकों में ऐसी तमाम कौशिशों को सम्मानजनक स्थान देने का प्रयास किया गया ताकि इन रचनाओं में प्रत्येक व्यक्ति अपना जुड़ाव महसूस कर सके। सदन के प्रधान श्री प्रवीण बागला ने कहा श्री भाटिया के पास एक पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लंबा और गहरा अनुभव है। नगर की अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना से लेकर चौ देवीलाल विश्वविद्यालय के अस्तित्व बचाने में श्री भाटिया की ऊर्जावान भूमिका रेखांकित होती रहेगी। उन्होंने श्री भाटिया द्वारा रचित पुस्तकों को सदन के पाठकों के लिए उपहार स्वरूप स्विकार करते हुऐ आभार व्यक्त किया और कहा कि इन से हर पाठक को लाभ होगा। इस अवसर पर सदन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, उत्तम सिंह ग्रोवर, रेणूका प्रवीण, राज वर्मा, अतुल बंसल, केशव आदि उपस्थित थे।