Pal Pal India

सशक्त समाज जरूरतमंद के साथ: माहेश्वरी

 
 सशक्त समाज जरूरतमंद के साथ: माहेश्वरी
कालांवाली, 28 दिसंबर। मंडी कालावांली की समाजसेवी संस्था जय गऊ माता सेवा समिति यहां बेसहारा गायों के लिए वरदान साबित हुई है वहीं दूसरी ओर संस्था द्वारा सर्दी में ठंड को देखते हुए एक अनूठी पहल की गई है। समिति प्रधान पंकज माहेश्वरी ने कहा कि ठंड बढऩे से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके के लोगों पर पड़ती है इसलिए संस्था द्वारा सर्दी में सशक्त समाज जरूरतमंद के साथ की एक अनूठी पहल करते हुए गरीब व्यक्तियों को कंबल व जुराबें वितरित की गई।
प्रधान पंकज माहेश्वरी ने कहा कि समिति का हर सदस्य गाय सेवा के साथ साथ मानव सेवा मे भी हमेशा अपना योगदान देता है। जय गऊ माता सेवा समिति द्वारा गाय सेवा के लिए हर महीने की 1, 15 और 30 तारीख को सवामनी, बेसहारा गायों के लिए हरा चारा व विभिन्न गऊशालों में जिस चीज की जरूरत होती है, अपनी योग्यता अनुसार मदद करती है। समारोह में संस्था प्रधान पंकज माहेश्वरी, कैशियर नवीन गर्ग, नितिन गर्ग, मोहित धर्मपुरा, प्यारेलाल सिंगला, नामी माहेश्वरी, कीर्ति बंसल, मोहन माहेश्वरी, हनी बंसल, प्रमोद कुमार मौजूद थे।