Pal Pal India

सिरसा : मैहना खेड़ा-खारिया रोड पर भीषण हादसा, पांच की मौत व दो घायल

 
सिरसा : मैहना खेड़ा-खारिया रोड पर भीषण हादसा, पांच की मौत व दो घायल

सिरसा, 2 जनवरी। मैहना खेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक दो माह की बच्ची भी बताई जा रही है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे खारिया से मैहना खेड़ा मार्ग पर एक मारुति कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे की वजह कार की ओवर स्पीड बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सात लोगाें में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त पार्वती पत्नी भला राम, विक्रम पुत्र चानन राम, सरस्वती पत्नी गिरधारीलाल, शबनम पुत्री अशोक कुमार, दो माह की आरती पुत्री राजवीर के रूप में हुई है। हादसे में संदीप पुत्र अशोक कुमार और बनती पुत्री हेतराम घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।