Pal Pal India

शिव कुमार शर्मा बने सर्वसम्मति से अध्यक्ष

 
शिव कुमार शर्मा बने सर्वसम्मति से अध्यक्ष
सिरसा, 30 दिसंबर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई की वीरवार को एक बैठक विवेकानंद भवन स्थित संघ कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शील कौशिक ने की। 
बैठक में सर्वसम्मति से साहित्यकार पं. शिव कुमार शर्मा को अध्यक्ष, महामंत्री गोपाल कृष्ण शुक्ला, उपाध्यक्ष महावीर जोशी, डॉ. सुरेश पंचारिया, कृष्णलाल चौबुर्जा, संयुक्त मंत्री डॉ. पवन कुमार शर्मा, संगठन मंत्री रमेश कुमार ढूकड़ा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री दयाराम हुड्डा, साहित्य एवं प्रकाशन मंत्री रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, प्रबंध मंत्री उग्रसेन बैनीवाल, प्रचार मंत्री श्रवण कुमार शास्त्री को नियुक्त किया गया। 
इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों में कुलदीप, पवन कुमार शास्त्री, महावीर वर्मा, सुबेदार कृष्ण लाल कंबोज, तिलोक शर्मा को रखा गया। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रही डा. शील कौशिक ने साहित्यिक रुचि के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोडऩे का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. शिव कुमार शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपनी योग्यता और निष्ठा से मिल जुल कर परिषद के हित में काम करने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार रूप देवगुण, ज्ञान प्रकाश पीयूष, डा. मेजर शक्तिराज कौशिक, डा. राजकुमार निजात, जयंत शर्मा, विशाल बागड़ी, समाजसेवी श्याम बजाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।