Pal Pal India

भव्य रूप से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

 
भव्य रूप से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती 
यमुनानगर, 28 जनवरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने बताया कि प्रदेश सरकार सभी संत महापुरुषों का सम्मान करती है। इसी कड़ी में संत श्री गुरु रविदास जी की जयंती जिला यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में भव्य तरीके से मनाई जाएगी जिसमें जिला यमुनानगर सहित आसपास के जिलों से हजारों लोग शिरकत करेंगे।
सांसद रतनलाल कटारिया ने बताया कि उन्होंने संत गुरु मनदीप दास जी से मुलाकात की और जयंती पर भक्तों को आशीर्वाद देने की अपील की। इस दौरान साथ में नगर निगम मेयर मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया साथ रहे। 
भाजपा अम्बाला सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि उन्हें गर्व है कि आज ओडिशा की एक आदिवासी बेटी सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर है और उत्तर प्रदेश का दलित बेटा पूर्व में राष्ट्रपति पद पर भी आसीन था। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष सभी के सांझे होते हैं। उनका आशीर्वाद सभी को प्राप्त होता है। 
भाजपा सांसद कटारिया ने कहा कि 15 फरवरी को जगाधरी में होने वाले सम्मेलन में बड़े संत, केंद्रीय मंत्री व हरियाणा सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।