Pal Pal India

राम रहीम दोबारा पहुंचेगा सलाखों के पीछे, 25 को खत्म होगी पैरोल

 
राम रहीम दोबारा पहुंचेगा सलाखों के पीछे, 25 को खत्म होगी पैरोल

रोहतक, 22 नवंबर (दर्शन अरोड़ा)। राम रहीम को 15 अक्टूबर को 40 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल की अवधि वह यूपी के बागपत स्थित आश्रम में काट रहा है। अब पुलिस की टीम दोबारा उसे बागपत से लेकर आएगी। साध्वी यौन शोषण केस में सजा काट रहे राम रहीम की पैरोल अवधि 25 नवंबर को खत्म हो जाएगी। अवधि खत्म होते ही दोबारा डेरा प्रमुख सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे होगा। ऐसे में जेल प्रशासन ने दोबारा से जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी है। फिलहाल राम रहीम यूपी के बागपत स्थित आश्रम में 40 दिन की पैरोल की अवधि काट रहा है। अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दो साध्वी यौन प्रकरण में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 15 अक्टूबर को प्रदेश सरकार ने उसे 40 दिन की पैरोल दी थी। रोहतक पुलिस की एक टीम उसे पैरोल अवधि व्यतीत करने के लिए यूपी के बागपत छोडक़र आई थी। अब पुलिस की टीम दोबारा उसे बागपत से लेकर आएगी।