Pal Pal India

देश में धर्म की राजनीति हो रही है: संदीप चौधरी

 
देश में धर्म की राजनीति हो रही है: संदीप चौधरी

सिरसा, 20 नवंबर। वरिष्ठ पत्रकार संदीप चौधरी ने कहा कि राजनीति का धर्म और धर्म की राजनीति, गंभीर मुद्दा है। वे जब सिरसा में खड़े होकर गुरमीत राम रहीम की बात करते हैं, जोकि बलात्कारी व हत्यारा है, सजा भी काट रहा है। गुरमीत राम रहीम से कुछ लोगों का 36 का आंकड़ा हो सकता है, लेकिन अन्य बाबाओं से स्नेह मिलता है। ऐसा पहली बार नहीं, बल्कि दशकों से होता आ रहा है। बड़े बड़े सियासी लोग बाबाओं के भक्त रहे हंै। पत्रकार संदीप चौधरी रविवार को सिरसा के पंचायत भवन मेंं स्वर्गीय पत्रकार रामचंद्र छत्रपत्ति की स्मृति में संवाद संस्था की ओर से आयोजित छत्रपति स्मृति समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। संस्था की ओर से संदीप चौधरी को   छत्रपति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व. पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने की। संदीप चौधरी ने ‘धर्म की राजनीति और राजनीति का धर्म’ विषय पर बोलते हुए कहा कि देश में धर्म की राजनीति हो रही है।

देश में धर्म की राजनीति हो रही है: संदीप चौधरी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वर्ष 2017 से सुनारिया जेल में सजा काट रहा है लेकिन उससे पहले उसके सामने सजदा करने, माथा टेकने कौन नहीं आया। 2007 में पंजाब में कांग्रेस को समर्थन देकर गुरु गोबिंद सिंह जी बनकर घूम रहा था, जिस कारण सिख नाराज हुए, उसमें शिरोमणि अकाली दल का भी हाथ रहा। अब राजनीति समझिए कि वर्ष 2014 में राम रहीम बीजेपी वाला हो गया। जब-जब चुनाव हुए तो राम रहीम को पैरोल मिली, इसी को राजनीति कहते हैं। पत्रकार चौधरी ने मंच पर अपने संबोधन में ये भी कहा कि पत्रकारों को कोसना आजकल आम हो गया है। मैं रामचंद्र छत्रपति को सलाम करने आया हूं। कुछ दिखने वाले चेहरों को लोगोंं ने पत्रकारिता मान लिया है, लेकिन ऐसा नहींं है। लोग उसी को सच मानने को तैयार हो जाते हैं, जो उनकी पसंद का हो। कहते हैं कि आजकल दुकानें बहुत खुल गई हैं। आदमी को ये नहीं मालूम कि किस दुकान पर सही माल मिल रहा है। चर्चा हो जाती है कि गिनती की कुछ दुकानों की। न बिकने वाले पत्रकारों की भी तादाद है। रविश कुमार कहते हैं कि टीवी मत देखा करो, जबकि वे खुद टीवी चैनल पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समाज में संतुलन बनाकर काम करना होगा क्योंकि पत्रकार समाज का आईना होता है।

देश में धर्म की राजनीति हो रही है: संदीप चौधरी

अंशुल छत्रपति ने संदीप चौधरी को छत्रपति सम्मान 2022 देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष यह सम्मान समारोह आयोजित होता है। संवाद सिरसा द्वारा 2010 से शुरू छत्रपति सम्मान से अब तक पद्मश्री प्रो. गुरदयाल सिंह, प्रो. अजमेर सिंह औलख, कुलदीप नैयर, प्रो. जगमोहन सिंह, रवीश कुमार, अभय कुमार दुबे, ओम थानवी, उर्मिलेश, सुब्रतो बसु, राम पुनियानी व अभिसार शर्मा को सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में डा. हरविंदर सिंह, परमानंद शास्त्री, गुरतेज बराड़ एडवोकेट, प्रो. हरभगवान चावला, वीरेंद्र भाटिया, सुरजीत सिरडी, सुरेश बरनवाल, लेख राज ढोट, ठाकुर जय राम, कुलवंत सिंह, अनीश कुमार, अमरजीत सिंह, नवनीत रेणु, डा. हररतन सिंह गाँधी, सुरेश गिरधर, विशाल वत्स सहित जिले भर से कई पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद थे।