Pal Pal India

वीर बाल दिवस पर हुआ राष्ट्रभक्ति कवि सम्मेलन

 
 वीर बाल दिवस पर हुआ राष्ट्रभक्ति कवि सम्मेलन 
रोहतक, 29 दिसंबर। भारत विकास परिषद रोहतक, हेडगेवार स्मारक समिति व शिक्षा भारती स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा भारती स्कूल में वीर बाल दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट सैक्रेटरी अजय गुप्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश बंसल ने की व शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कवियों ने देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के बलिदान को काव्य के रूप में प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय कवि डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी ने ‘दुष्ट नहीं माने तो हिंसा बहुत जरूरी है’ काव्य पाठ किया। कवियत्री पुष्पलता आर्य ने सुंदर प्रस्तुति दी, ‘तेरा वक्त बदलने वाला है तू चांद पर चलने वाला है’ गीत का सुंदर काव्य पाठ कवियत्री सुनीता सिंह ने किया।
मंच का संचालन कर रहे प्रसिद्ध कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने ‘वह मानव ही नहीं जिसे अपने मित्रों से प्यार नहीं, किंतु मित्र पवित्र ना हो तो वह हमें स्वीकार नहीं’ का काव्य पाठ किया। नरेंद्र कुमार खामोश ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस मौके पर सभी कवियों को शाखा के अध्यक्ष लोकेश जैन, कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता, सचिव विक्रांत शर्मा, शिक्षा भारती स्कूल अध्यक्ष हीरा सिंह यादव, देवेंद्र गोयल, शमशेर प्रकाश गोयल, दिनेश बिंदल, आनंद कुमार गर्ग, डॉ. संजय गुप्ता, अशोक ठकराल, संजय भाटिया, गणपत राय गोयल, ममता भोला, मंजू बिंदल, सीमा शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।