चौकी प्रभारी राजबाला ने किया सिलाई सेंटर का शुभारंभ
Thu, 5 Jan 2023

सिरसा, 5 जनवरी। जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी राजबाला ने जेजे कॉलोनी में यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा स्थापित किए गए सिलाई सेंटर का वीरवार की सुबह रिबन काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर उनके साथ संस्था सदस्याएं रोजी, तारा, मनदीप, रेखा, अंजू, भारती, अंशू, सुजाता, दिशा, सुनीता, प्रवीन, सुमन भी मौजूद रहीं। चौकी प्रभारी राजबाला ने सर्वप्रथम यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह सिलाई केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण हासिल कर युवतियां व महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और घर बैठे अपना रोजगार चला सकेंगी। संस्था सदस्याओं ने बताया कि संस्था का प्रयास है जिले के हर क्षेत्र में ऐसे प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं, ताकि जरूरतमंद महिलाएं व युवतियां यहां से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकें। इससे पूर्व भी संस्था की ओर से समाजहित के अनेक कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनमें नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग, स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरण शामिल है।