Pal Pal India

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ निभा रहा सामाजिक दायित्व

 
राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ निभा रहा सामाजिक दायित्व
यमुनानगर, 4 जनवरी। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। 
इस मौके पर उनके साथ संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री सुनीता शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष परीक्षित त्यागी, जिला अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, रघुनंदन शर्मा, अजय त्यागी व सोनू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन की लगभग सभी प्रदेशों में कार्यकारिणी गठित हो चुकी है और कार्यकारिणी के गठित करने का मुख्य उद्देश्य यही है देश व प्रदेश के सभी ब्राह्मणों को एकजुट किया जाए। संगठन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संगठन समय-समय पर सामाजिक कार्यों व आम आदमी की हर प्रकार से मदद करने का काम करता है। 
इसके अतिरिक्त किसी प्रदेश में यदि कहीं कोई गरीब कन्या हो व उसके परिजन शादी करने में असमर्थ हों तो राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण संगठन ऐसी कन्या की शादी करवाने का कार्य करते हैं। उनका कहना था कि हरियाणा में भी संगठन द्वारा सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं तथा ब्राह्मणों को एकजुट करने का काम किया जा रहा है। 
इस मौके पर उन्होंने जगाधरी स्थित कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की एक बैठक भी ली और इस बैठक में विशेष दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि ब्राह्मण हित के साथ-साथ संगठन को सर्वसमाज के हित देखने हैं। यमुनानगर दौरे के दौरान उन्होंने जहां प्रदेश अध्यक्ष के निवास स्थान पर उनकी माता राजबाला देवी के निधन पर शोक प्रकट किया वहीं उन्होंने भाजपा नेता एवं संगठन के संरक्षक राकेश त्यागी, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, नानक चंद, डॉ अभय त्यागी तथा आईएमसी के अध्यक्ष विरेंद्र त्यागी से भी मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों के बारे में चर्चा की।