Pal Pal India

मानव सेवा समिति ने सेहत हैल्थ कार्ड से करवाई डिलीवरी

 
मानव सेवा समिति ने सेहत हैल्थ कार्ड से करवाई डिलीवरी

सिरसा, 21 नवंबर। समाजसेवा को समर्पित मानव सेवा समिति ने एक महिला की सेहत हैल्थ कार्ड से डिलीवरी करवाकर मानवता का फर्ज निभाया। संस्था के सचिव संदीप बंसल ने बताया कि संस्था द्वारा गरीब लोगों के सेहत हैल्थ कार्ड बनाकर उनकी उपचार में शहर के अनेक अस्पतालों में उपचार में मदद करवाई जाती है। बंसल ने बताया कि बरूवाली प्रथम निवासी बलविंद्र सिंह ने संस्था से सेहत हैल्थ कार्ड बनवाया था। उसकी पत्नी परमजीत को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे लेकर होली नर्सिंग होम पहुंचा और संस्था से संपर्क किया। अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. शिखा गोयल ने डिलीवरी करवाकर महिला को राहत पहुंचाई। महिला के परिजनों ने उपचार में मदद के लिए चिकित्सक डॉ. शिखा गोयल व संस्था सदस्यों का आभार जताया। वहीं महिला के पति बलविंद्र सिंह ने आमजन से आग्रह किया कि वे संस्था से जुडक़र सेहत कार्ड जरूर बनवाएं, ताकि उपचार में सहायता मिल सके।