विधायक घनश्याम दास अरोडा ने सरपंचों की बैठक ली
Sat, 28 Jan 2023

यमुनानगर, 28 जनवरी। यमुनानगर क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि यमुनानगर क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए वे पूरी तरह से कृतसंकल्प है, इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने मॉडल टाउन यमुनानगर स्थित कार्यालय में यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के सरपंचों की बैठक बुलाई।
उन्होंने सरपंचों से कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पंचायतों के खातों में हरियाणा सरकार ने फंड भेज दिया है। सभी सरपंच गांव के विकास की योजनाएं बनाएं ताकि वह कार्य जल्द से जल्द शुरू करके जनता को राहत प्रदान की जा सके। भाजपा विधायक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायतों में सीधी धनराशि भेज दी है ताकि सरपंचों को विकास कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सरपंच गांव के विकास की योजना बनाने में गांव के सभी लोगों की राय लें और सबकी सहमति से विकास कार्य करवाएं।
भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि देश की आधी आबादी गांवों में बसती है। अगर गांवों में सही विकास कार्य हो तो देश का भी विकास होगा। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इस दौरान मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, निजी सहायक नितीश दुआ व रोहित हरजाई साथ रहे।