Pal Pal India

यमुनानगर में गुरु रविदास जयंती समारोह होना सौभाग्य: रोजी

 
यमुनानगर में गुरु रविदास जयंती समारोह होना सौभाग्य: रोजी 
यमुनानगर, 28 जनवरी। आगामी 3 फरवरी को जगाधरी नई अनाज मंडी में  होने वाली गुरु रविदास जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वकर्मा चौक रेस्ट हाउस में कैंप, जम्मू कॉलोनी, हमिदा के शक्ति प्रमुखों के साथ बैठक हुई यह बैठक मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। 
इस विशेष बैठक में हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोज़ी आनंद उपस्थित रही। बैठक में मलिक रोज़ी आनंद ने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई और उन्होंने कहा कि यमुनानगर में मनाई जा रही जयंती में पांच जिलों से हजारों लोग इक_े होंगे और पांचों जिलों में हम सभी मिलकर जयंती का न्योता घर घर जाकर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी यह बैठक संगठनात्मक थी। 
बैठक में वर्कशॉप मंडल के पांच शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता व अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी जंगशेर अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे व सभी ने एक स्वर में गुरु रविदास जी की जयंती को सफल बनाने हेतु पूरी मेहनत करने का व वर्कशॉप मंडल से गुरु रविदास जयंती में सबसे ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे शहर की खुशकिस्मती है कि गुरु जी की जयंती यमुनानगर में मनाई जा रही है। इस जयंती में हमारे साधु संतों का भी आना होगा जिससे हम सभी को सभी संतों का आशीर्वाद पाने व उनके विचार सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस बैठक में बांके अरोड़ा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, योगेश चौधरी भाजपा मंडल सचिव, प्रवीण धीमान महामंत्री ओबीसी मोर्चा, धर्मपाल मामा, मनोज धीमान मौजूद रहे।