किसानों की मांगों को अनदेखा करना अलोकतांत्रिक
Wed, 11 Jan 2023

यमुनानगर, 11 जनवरी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट कर्मवीर सिंह बूटर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज हर वर्ग त्रस्त है और यदि किसानों की ओर ध्यान दिया जाए तो इस सरकार में जितना शोषण किसानों का हुआ है इतिहास में कभी नहीं हुआ।
बूटर ने बताया कि पिछले लंबे समय से गन्ने की दरों में वृद्धि की मांग को लेकर किसानों द्वारा आंदोलन व धरने दिए जा रहे हैं। देश का किसान सडक़ों पर है परंतु मौजूदा सरकार न तो कोई संतोषजनक जवाब दे रही है और न ही किसानों की इस जायज मांग को पूरा किया जा रहा है। कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में आज देश का हर वर्ग किसी न किसी समस्या से ग्रसित है, जिनमें विशेष रूप से महंगाई, बेरोजगारी, गलत शिक्षा नीतियां व भ्रष्टाचार शामिल हैं। किसानों के साथ सरकार की तानाशाही अलोकतांत्रिक है।
बूटर ने कहा कि देश पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश का अन्नदाता अपने अधिकार के लिए लड़ रहा है लेकिन सरकार का तानाशाही रवैया जस का तस है। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में पूर्ण बहुमत से है और यदि विकास की दृष्टि से इन दोनों प्रदेशों को देखा जाए तो यहां हर वर्ग का चहुमुखी विकास हो रहा है।