Pal Pal India

कांग्रेस भवन में मनाई इंदिरा गांधी जयंती

 
 कांग्रेस भवन में मनाई इंदिरा गांधी जयंती

सिरसा, 19 नवंबर। कांग्रेस भवन सिरसा में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए गए। स्व. इंदिरा गांधी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इससे देश का मान बढ़ा। स्व. इंदिरा अपने कुशल नेतृत्व से देश को काफी आगे ले गई। देश की दिशा और दशा बदलने में इंदिरा जी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के प्रति स्व. इंदिरा काफी समर्पित थी। कांग्रेसियों को उनसे सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, नवीन केडिया, आनंद बियानी, सुभाष जोधपुरिया, तिलकराज चंदेल, नायब सिंह थिराज, कपिल सरावगी, गोपीराम चाडीवाल, संजय चांवरिया, वेदप्रकाश भाट, लादूराम पूनिया, प्रकाश बेगू, जगदीश भट्टी, शंकर सैनी, विजय शर्मा, नवजोत सिंह, सुनील भट्टी, आरव ग्रोवर, हरजिंद्र सिंह, गुरलाल सिंह सेखों, संगीत कुमार भी मौजूद थे।