Pal Pal India

राम रहीम को सुनारिया जेल भेजे ग्रीटिंग कार्ड

 
 राम रहीम को सुनारिया जेल भेजे ग्रीटिंग कार्ड 
रोहतक, 31 दिसंबर। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को नव वर्ष और अवतार माह दिवस की बधाई देने के लिए प्रेमियों ने हैप्पी बर्थ डे कार्ड भेजने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सिरसा के डाकघर के बाहर प्रेमियों की लाइनें लग गई। डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम का जन्मदिन 25 जनवरी को होता है। इसलिए प्रेमी जनवरी को अवतार माह के रूप में मनाते है। इसलिए वे डेरा प्रमुख को शुभकामनाएं लिखकर भेज रहे हैं।
प्रेमी बीते दिन शुक्रवार से सिरसा के डाकघर से राम रहीम को ग्रीटिंग कार्ड भेज रहे हैं। रेखा इंसा ने कहा कि अवतार माह कल से शुरू हो रहा है। इसलिए ग्रीटिंग कार्ड सुनारिया धाम भेज रहे हैं। वीना इंसा ने कहा कि डेरा प्रमुख को लाखों की तादाद में ग्रीटिंग कार्ड भेज रहे हैं। सिरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर इंसा ने कहा कि डेरा प्रमुख को अवतार माह और नए साल के लिए बधाई दे रहे हैं क्योंकि दूसरे गुरु शाह सतनाम का जन्मदिन इस महीने में है।
रक्षा बंधन पर भेजती हैं राखियां
राम रहीम को उसकी अनुयायी रक्षा बंधन पर राखियां भी भेजती रही हैं। परंतु अब नव वर्ष और जनवरी माह का अवतार दिवस के रूप में उसे ग्रीटिंग कार्ड भेज रहे हैं। 15 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक डाकघरों और कोरियर के माध्यम से भेजे जाएंगे। 25 जनवरी को सिरसा सच्चा सौदा में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
अगस्त 2017 से जेल में बंद है राम रहीम
साध्वी यौन शोषण, छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को अगस्त 2017 को उम्र कैद की सजा हुई। साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर भी रही। राम रहीम को पंजाब व यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह गुरुग्राम डेरे में रहा। इसके बाद उसे 17 जून को 30 दिन की पैरोल मिली। तब वह यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहा। तब वह पहली बार रिकार्डिड वीडियो के माध्यम से करीब 5 साल बाद प्रेमियों के सामने आया।