Pal Pal India

दशम पिता सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उपलक्ष में निकाला गया महान नगर कीर्तन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब पालकी साहिब जी की यात्रा में गुरु साहिब जी के पांच प्यारों ने की नगर कीर्तन की अगुआई
 
दशम पिता सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उपलक्ष में निकाला गया महान नगर कीर्तन 

अंबाला । दशम पिता सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उपलक्ष में आज अंबाला शहर जग्गी कॉलोनी में महान नगर कीर्तन निकाला गया। समूह संगत ने भारी संख्या में जगह जगह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किए। गुरु साहिब जी के पांच प्यारों का गर्मजोशी के साथ फूल-मालाओं, सरोपा अर्पित किए और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश उपलक्ष में निकाले गए नगर कीर्तन यात्रा में गुरु साहिब जी के लाडलों ने गतका खेल कर हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर संगतों दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। जग्गी गार्डन वार्ड नंबर 3 के तीनों फेस में महान नगर कीर्तन यात्रा में गुरु साहिब जी की संगत को जगह जगह फ़ल-फ़ूल, प्रसाद और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण कर निहाल किया गया। इस नगर कीर्तन यात्रा में गुरु साहिब जी महान समागम में सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर श्रद्धापूर्वक शिरकत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब जी की नगर कीर्तन यात्रा आज सुबह गुरुद्वारा श्री सिंह सभा टैगोर गार्डन फेस एक से शुरू हुई। तीनों फेस से होते हुए अंत में श्री गुरु ग्रंथ पालकी साहिब जी को श्री गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धापूर्वक अरदास के साथ विराम दिया गया। गुरुसाहिब जी के श्रद्धालुओं और सेवकों में सरदार हरपाल सिंह कंबोज, एडवोकेट सरदार अमरजीत सिंह, सरदार हरपाल सिंह पूनिया,  सरदार गुरुप्रीत सिंह पूनिया, नगर निगम वार्ड नंबर तीन के पार्षद मनीष आनन्द 'मन्नी', वरिष्ठ पत्रकार एस पी भाटिया, पत्रकार अंकुर कपूर, समाज सेवी हरदीप सिंह जग्गी, गुरदयाल सिंह लांबा, बाबा ज़ोरावर सिंह, मेवा सिंह , रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, अशोक धीमान, गोधराज धीमान,  हरदीप सिंह बाच्छल, ओम प्रकाश ओमी। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं के कीर्तन जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया व गतका पार्टी ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया...