सर्वसम्मति से भाजपा की चरणो चेयरपर्सन व रिंपल बने वाइस चेयरमैन
Tue, 3 Jan 2023

यमुनानगर, 3 जनवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में ब्लॉक समिति सदस्यों का निर्वाचन हुआ था। आज उसी कड़ी के अंतर्गत जगाधरी ब्लॉक समिति का चेयरमैन पद व वाइस चेयरमैन पद का चुनाव निर्धारित था।
चुनाव पूर्व यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा के ब्लॉक समिति विजयी उम्मीदवारों के साथ मिलकर सर्वसम्मति बनाते हुए चरणो देवी धर्मपत्नी ओमबीर का नाम चेयरपर्सन पद व साबापुर से रिंपल कंबोज का नाम वाइस चेयरमैन के लिए फाइनल किया जिसका सदस्यों ने समर्थन किया। इसके उपरांत सभी सदस्य चुनाव दफ्तर में पहुंचे जहां पर उपस्थित सदस्यों ने चेयरपर्सन चरणो देवी व वाइस चेयरमैन रिंपल कंबोज का सर्वसम्मति से नाम प्रस्तावित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि जिला यमुनानगर में ब्लॉक समिति चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। आज उसी का परिणाम है कि लगभग हर ब्लॉक में भाजपा समर्थित चेयरमैन बन रहे हैं, भाजपा संगठन ने योग्य उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा जिसे जनता ने स्वीकार किया है।
राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को भी पूरा प्रतिनिधित्व दिया जाता है इसलिए कईं ब्लॉक समितियों में चेयरमैन का पद महिलाओं को भाजपा ने दिया है। भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि नवनिर्वाचित चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को भाजपा सरकार के द्वारा पूरा सहयोग व समर्थन किया जाएगा, जिस भी कार्य में उन्हें सहयोग की आवश्यकता होगी, उनकी सहायता की जाएगी। पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन सर्वसम्मति से बनने से एक संदेश जाता है कि सभी ने मिलकर योग्य लोगों को चुना है, किसी सदस्य ने भी इन दोनों नामों पर किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया।