Pal Pal India

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा की बहन नताशा रंगा के निधन पर जताया शोक

 
पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा की बहन नताशा रंगा के निधन पर जताया शोक

हिसार, 18 नवंबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा कांगे्रस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुश्री सैलजा के हिसार स्थित आवास पर उनकी  बहन नताशा रंगा के निधन पर बैठक में प्रदेशभर के नेताओं ने पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए  ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हिसार स्थित सुश्री सैलजा के आवास पर हुई बैठक में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. विरेंद्र सिंह, चौ. जगदीश नेहरा पूर्व मंत्री, विधायक राव दान सिंह,  चरण सिंह रोड़ी पूर्व सांसद, बलवान सिंह दौलतपुरिया पूर्व एमएलए, सुभाष बत्रा पूर्व मंत्री, कृष्ण मूर्ति हुड्डा पूर्व मंत्री, गौतम सरदाना मेयर हिसार,नीरज शर्मा एमएलए, डॉ अजय चौधरी, लाल बहादुर खोवाल प्रदेश अध्यक्ष एचपीसीसी लीगल डिपार्टमेंट, अत्तर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, गफ्फार बेग कर्नाटक, मास्टर हरि सिंह, चौधरी प्रताप सिंह, डॉ अजय चौधरी, राजेश चाडीवाल, पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, पल पल समाचार पत्र के प्रधान संपादक सुरेंद्र भाटिया, बार एसोसिएशन सिरसा के  पूर्व प्रधान रमेश मेहता, कैप्टन अजयदीप, नवीन केडिया, आप नेता कुलदीप गदराना, फतेहाबाद के विधायक दूडाराम आदि ने सैलजा की बहन नताशा रंगा धर्मपत्नी आरके रंगा सेवानिवृत आईएएस के निधन पर शोक व्यक्त किया और परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।