Pal Pal India

संदीप सिंह मामले में बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा- निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

 
 संदीप सिंह मामले में बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा- निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
भिवानी, 04 जनवरी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हुड्डा ने कहा कि जांच से पूर्व उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा में आएगी। पानीपत में रैली का आयोजन किया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा का सफाया होता जा रहा है।

पूर्व सीएम हुड्डा मंगलवार को भिवानी में अपने मित्र जगत सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है और मजबूत है। कांग्रेस में किसी की कोई अनदेखी नहीं की जाती। हुड्डा ने एसवाईएल के पानी को लेकर होने वाली बैठक के बारे में भी कहा कि हरियाणा में और केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे में केंद्र को चहिए कि वे हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को दिलवाएं।

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर 1 हो गया है, इस बात के ताजा आंकड़े भी आये हैं। महंगाई भी चरम सीमा पर है।