Pal Pal India

स्वामी अचलानंद गिरी के निर्वाण दिवस पर लगाया भंडारा

 
 स्वामी अचलानंद गिरी के निर्वाण दिवस पर लगाया भंडारा
सिरसा, 30 दिसंबर। श्याम मुरारी नि:स्वार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्वामी तुरियानंद जी के विशेष कृपा पात्र स्वामी अचलानंद जी गिरी के निर्वाण दिवस पर सिरसा में स्वामी जी के भक्तों व सेवकों की ओर से रामा क्लब ग्राउंड में भंडारे का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष सुमन मित्तल ने बताया कि अचलानंद जी अपने भक्तों को आध्यात्मिकता व भक्ति मार्ग से जोडऩे के साथ नर में नारायण को देखते हुए सेवा कार्यों से जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करते थे। इसलिए उनसे जुड़े लोग जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं। भंडारे में वेद प्रकाश मल्होत्रा, उमेश मल्होत्रा, राजेश मल्होत्रा, पवन मल्होत्रा, प्रेम नरूला, संजय चिटकारा, सुरेंद्र कंबोज, देवराज, सहदेव मल्होत्रा, अजीत, अनिल, राकेश ढल, अश्विनी मिढ़ा, वीनू नरूला, बाबू राम, रितु मल्होत्रा, ओम नरूला, वंदना, रीता, सरोज, सरोज चिटकारा, बनारसी दास टंडन, अशोक काठपाल, राज टंडन, सुधा, वीरेंद्र वधवा, संदीप मल्होत्रा, हरीश नरूला, संस्थान के सचिव एसएस जोत, विश्वबंधु गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप आहूजा, बाबूराम मित्तल, पवन मेहता, डा. राजकुमार गुप्ता, नरेश धमीजा, दिव्या मित्तल, नरेंद्र कौर, सुमन धमीजा उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी अचलानंद जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी शिक्षाओं पर चलते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।