हथनीकुंड बैराज टूरिज्म के पास पार्क का किया गया सौंदर्यकरण
Thu, 5 Jan 2023

यमुनानगर, 5 जनवरी। हरियाणा सरकार में शिक्षा वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि जगाधरी विधानसभा में विकास कार्य करवाने के लिए वह कृतसंकल्प हैं। हथनीकुंड बैराज के पास पर्यटन को बढ़ाने को अनेक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। नए बन रहे पार्क का अधिकांश सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है। मनोरंजन पार्क में सौंदर्यीकरण करने के लिए अब जड़ी बूटियों, अन्य आकर्षक पौधे व घास लगाया जाएगा।
यहां बच्चों के लिए भी कई प्रकार के मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए और भी बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे यहां आने वाले भारत देश व विदेशी पर्यटकों को मनोरंजन के कई बेहतरीन साधन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 जनवरी शुक्रवार को इसका वर्चुअल ऑनलाइन उद्घाटन करके इस को जनता को समर्पित करेंगे। शिक्षा व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि उनका पूरा ध्यान इस क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने में है।
पर्यटन के लिए जरूरी वातावरण यहां पहले से ही उपलब्ध है। हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में प्रकृति का अपना अलग ही दृश्य है। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।