Pal Pal India

भाजयुमो ने विवेकानंद जयंती पर की मैराथन दौड़: राहुल राणा

 
 भाजयुमो ने विवेकानंद जयंती पर की मैराथन दौड़: राहुल राणा
यमुनानगर, 12 जनवरी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की टीम ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत बिंदल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए रन फॉर यूथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया।
इस मैराथन दौड़ को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, भाजपा जिला यमुनानगर के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पुनीत बिंदल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सैकड़ों युवकों के साथ इस मैराथन दौड़ में भाग लिया। 
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने युवाओं को संदेश दिया कि दौड़ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। जो तुम सोचते हो, वो बन जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे। अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत बिंदल व उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने कहा कि आज युवा दिवस के मौके पर हम सभी न सिर्फ स्वामी विवेकानंद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दें, बल्कि हम उनके दिए ज्ञान, बातों, सीखों व चरित्र के एक छोटे से हिस्से को अपने जीवन में भी उतारें यही हम सभी की उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
मैराथन दौड़ के विजेताओं को यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक, जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर, व युवा मोर्चा प्रभारी मोहित गेरा ने मेडल एवं ट्राफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया।