Pal Pal India

व्यपारियों के हित में कार्य कर रही भाजपा सरकार: पंकज मंगला

 
व्यपारियों के हित में कार्य कर रही भाजपा सरकार: पंकज मंगला
यमुनानगर, 12 जनवरी। जींद में 15 जनवरी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी वर्ग के हित में हर समय खड़ी है और व्यापारियों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस उदेश्य को लेकर पार्टी ने प्रदेश स्तर पर व्यापार प्रकोष्ठ का गठन किया और जिला स्तर तक इस प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। यह बात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज मंगला ने कही। 
पंकज मंगला ने कहा कि प्रकोष्ठ समय समय पर जिला व प्रदेश स्तरीय बैठकों का आयोजन करता रहता है। इसी क्रम में आगामी 15 जनवरी को जींद में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ होंगे। प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री कविता जैन विशेष तौर पर आमंत्रित रहेंगी। प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण अग्रवाल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।