Pal Pal India

फतेहाबाद में करंट लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत

 
  फतेहाबाद में करंट लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत
फतेहाबाद 5 सितंबर  हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र के मेहूवाला गांव में करंट लगने से 40 वर्षीय सुरेश पुत्र धर्म सिंह की मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा काट रहा था, तभी हादसा हुआ।पुलिस सूत्राें के अनुसार, सुरेश अपने पशुओं के लिए चारा काट रहे थे, तभी अचानक बिजली का करंट लग गया। हादसा इतना भीषण था कि सुरेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर आवश्यक कार्यवाही की गई । शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है। मृतक सुरेश अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है, जो अभी अविवाहित है। इस आकस्मिक दुर्घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।