राज्य सभा में क्रास वोटिंग के डर से कांग्रेस के 31 विधायक हिमाचल शिफ्ट,चार सांसद रहेंगे साथ -हुड्डा समेत छह विधायक नहीं गए हिमाचल
Mar 13, 2026, 19:55 IST

चंडीगढ़, 13 मार्च हरियाणा कांग्रेस ने राज्य सभा चुनाव में क्रास वोटिंग के डर से अपने 31 विधायकाें काे शुक्रवार की शाम चंडीगढ़ से हिमाचल शिफ्ट कर दिया। इस बीच पार्टी हाईकमान ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रभारी बीके हरिप्रसाद को इस चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। हुड्डा समेत छह विधायक हिमाचल नहीं गए हैं। हुड्डा चंडीगढ़ में ही रहेंगे। कांग्रेस के 37 में से 31 विधायक प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ शिमला के निकट कूफरी में रहेंगे। 16 मार्च को राज्य सभा चुनाव के लिए वोटिंग करने हेतु सभी विधायक एक साथ आएंगे। पिछले दो राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रास वोटिंग की जाती रही है, जिस कारण दोनों बार भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने विधायकों की इच्छा के विपरीत कर्मवीर बौद्ध को चुनाव मैदान में उतारा है और भाजपा ने अपनी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उनके सामने खड़ा कर दिया। ऐसे में न केवल हुड्डा की चुनौती बढ़ गई है, बल्कि भाजपा की अधिक चौकन्नी हो गई है।
बादली के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के परिवार में विवाह है, जिस कारण वे हिमाचल प्रदेश नहीं गए हैं। पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास की तबीयत ठीक नहीं है। टोहाना के विधायक परमवीर सिंह उम्रदराज हो चुके हैं। जुलाना की विधायक विनेश फोगाट और पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन भी हिमाचल प्रदेश नहीं गए हैं। कांग्रेस विधायकों के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अलावा सांसद जयप्रकाश जेपी, सतपाल ब्रह्मचारी और वरुण मुलाना भी हिमाचल प्रदेश गए हैं।
रोहतक के कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा है कि अगर विधायक मिलकर हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। शिमला रवाना होने से पहले भूपेंद्र हुड्डा ने सभी विधायकों के साथ बैठक की।