Pal Pal India

हिसार रेंज के 10 सहायक उप निरीक्षक व सात हवलदार पदोन्नत

एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने जारी किए पदोन्नति के आदेश 
 
हिसार रेंज के 10 सहायक उप निरीक्षक व सात हवलदार पदोन्नत​​​​​​​ 

हिसार, 18 मार्च। हिसार रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने रेंज के 10 सहायक उप निरीक्षकों उप निरीक्षक व सात हवलदारों सहायक उप निरीक्षक बनाने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय के स्थाई आदेशों की अनुपालना मे 22 व 30 वर्ष के सराहनीय व संतोषजनक कार्य पाये जाने पर इन्हे पदोन्नत किया गया है।

रेंज के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पदोन्नत होने वाले उप निरीक्षकों में भगत राम-129 फतेहाबाद, विजय कुमार-74 हिसार, रामफल-1109 हिसार, जोरा सिंह-1350 हिसार, दिनेश कुमार-1318 हिसार, सत्यवान-99 जींद, अशोक कुमार-324 जींद, महादेव-743 जींद, राजेश कुमार-977 जींद व जगदीश-536 हांसी, शामिल हैं। इसी तरह पदोन्नत होने वाले सहायक उप निरीक्षकों में ओमप्रकाश-869 जींद, सत्यवान-332 जींद, रनबीर सिंह-284 हांसी, नच्छत्तर सिंह-537 हिसार, बलविंदर सिंह-1165 हिसार, चरनजीत सिंह-374 हिसार, राजेन्द्र कुमार-439 हिसार शामिल है।

एडीजीपी ने पदोन्नत होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।