Pal Pal India

फरीदाबाद की महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

रेप की धारा हटाने के लिए मांगे 10 हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ी
 
फरीदाबाद की महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

फरीदाबाद, 19 नवंबर। फरीदाबाद में पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल को स्टेट विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। महिला पुलिसकर्मी रेप के केस में धाराएं हटाने के लिए आरोपी से रिश्वत की मांग कर रही थी। विजिलेंस ने पुलिसकर्मी को 10 हजार रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा है।
क्या है मामला
फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी में बड़कल निवासी शब्बीर की पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार शब्बीर के खिलाफ पुलिस ने रेप की धारा भी लगाई है। इस मामले की जांच थाने की महिला पुलिसकर्मी कल्पना को दी गई। जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने शब्बीर से रेप की धारा हटाने के लिए 35 हजार रुपए मांगे थे। 20 हजार रुपए वह ले चुकी थी।
15 हजार के लिए बना रही थी दबाब
महिला पुलिसकर्मी रिश्वत के बचे हुए 15 हजार रुपए के लिए शब्बीर पर दबाव बना रही थी। शब्बीर ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस ब्यूरो में कर दी। डीएसपी मीना कुमारी ने पुलिसकर्मी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। शब्बीर को पाउडर लगे हुए 10 हजार रुपए दिए गए। जैसे ही महिला पुलिसकर्मी ने पैसे लिए, डीएसपी ने टीम के साथ दबोच लिया। इस मामले में विजिलेंस ने महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।