Pal Pal India

पुलिस तालाब में तलाश कर रही है श्रद्धा का सिर

आज होगा आफताब का नार्को टेस्ट
 
पुलिस तालाब में तलाश कर रही है श्रद्धा का सिर
नई दिल्ली, 20 नवंबर। श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा का सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस रविवार शाम छतरपुर जिले के मैदान गढ़ी पहुंची और यहां मौजूद एक तालाब खाली करा रही है। गोताखोरों को भी बुलाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस पहले आफताब को यहां लेकर आई थी। उसने कबूल किया है कि श्रद्धा के सिर को इसी तालाब में फेंका था। मर्डर वेपन भी गायब है। इधर, पुलिस ने छतरपुर जिले के महरौली जंगल से अब तक 17 हड्डियां बरामद की हैं, उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, सोमवार को आफताब का नार्को टेस्ट भी हो सकता है। पुलिस ने इसके लिए 40 सवालों की लिस्ट तैयार की है। इससे पहले दिल्ली पुलिस श्रद्धा की हत्या के सीन रिक्रिएट करने के लिए रविवार सुबह आफताब के घर पहुंची।
पुलिस के हाथ 18 अक्टूबर का सीसीटीवी फुटेज लगा
इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस के हाथ 18 अक्टूबर का सीसीटीवी फुटेज लगा है। इसमें सुबह चार बजे आफताब बैग ले जाते हुए देखा गया। पुलिस को शक है कि वह श्रद्धा के बॉडी के टुकड़ों को फेंकने गया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने महरौली वाले फ्लैट से सारे कपड़ों को जब्त कर लिया है। इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं। सबूतों का पता लगाने के लिए महरौली के जंगल में तलाशी अभियान आज भी जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस ने इस केस में अब तक 6 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सबूत के तौर पर श्रद्धा की दोस्त शिवानी म्हात्रे और उसके को-वर्कर करण बेहरी के वॉट्सऐप चैट का भी इस्तेमाल करेगी। पुलिस अब भी आफताब के परिवार को तलाश कर रही है। श्रद्धा के पिता ने दावा किया है कि वह वसई में आफताब के घर गए थे, लेकिन उसके परिवार ने बेइज्जत कर वहां से भगा दिया और दोबारा नहीं आने की चेतावनी दी।
किचन में नहीं था ज्यादा सामान
श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने रीगल अपार्टमेंट की फ्लैट ओनर जयश्री का बयान रिकॉर्ड किया है। पुलिस ने जयश्री से एग्रीमेंट के कागज भी लिए हैं। पुलिस ने जयश्री से पूछा कि आफताब और श्रद्धा कब आए थे और कितने समय तक रहे थे। उसने बताया- दोनों यहां 10 महीने रुके थे। उनके किचन में खाने का ज्यादा सामान नहीं होता था। दोनों ने ब्रोकर के जरिए मेरा घर किराए पर लिया था। दोनों के बीच मारपीट के सवाल पर उन्होंने कहा- मेरे पास इसकी कोई शिकायत नहीं आई।