Pal Pal India

झारखंड में खदान धंसने से 30 लोग दबे

 
झारखंड में खदान धंसने से 30 लोग दबे

धनबाद, 18 नवंबर। झारखंड के धनबाद में खदान धंस गई है। अवैध खनन के दौरान हादसा हुआ है। लगभग 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना धनबाद के निरसा की है, ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। अवैध खनन के दौरान अचानक चाल धंस गई है। जिसमें कई मजदूर दब गए हैं। बताया जा रहा है कि जो मजदूर दबे हैं वो स्थानीय नहीं हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से ज्यादा पैसे का लालच देकर काम पर रखा जाता था। हालांकि लोगों के दबने की पुष्टि नहीं की गई है।