Pal Pal India

एचइसी में रावण दहन की तैयारी अंतिम चरण में

 
dasanan

रांची, 22 अक्टूबर2023 हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचइसी) परिसर स्थित शालीमार बाजार में 24 अक्टूबर को रावण दहन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने रविवार को बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि रावण और कुंभकरण का पुतला निर्माण अंतिम चरण में है।