दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ‘‘आआपा’’ में शामिल
Jan 11, 2025, 19:26 IST
नई दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल शनिवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटका और टोपी पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ रही है। प्रियंका अग्रवाल का आम आदमी पार्टी के परिवार में स्वागत है। उनके आने से कस्तूरबा नगर विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।