कालकाजी में आतिशी के समर्थन में भगवंत मान ने रोड शो किया
Jan 30, 2025, 20:44 IST

नई दिल्ली, 30 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कालकाजी से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार व दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के समर्थन में रोड शो किया। इसके अलावा उन्होंने तुगलकाबाद में सहीराम पहलवान और ग्रेटर कैलाश से उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सभी मां-बहनों को 2100 रुपये देंगे। सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही ऐसे नेता हैं, जो बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त करके जनता का पैसा जनता को वापस देते हैं। इसलिए दिल्ली के लोगों को सिर्फ केजरीवाल की गारंटी पर यकीन है।
भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के लोग पांच फरवरी को अपने और अपने बच्चों की किस्मत लिखेंगे। आमतौर पर यहां दो ही पार्टियां हैं। एक लड़ाई की बात करती है, तो दूसरी पढ़ाई की बात करती है।
इस दौरान कालकाजी विधानसभा से आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को अपने इलाके में गुंडागर्दी, गाली-गलौज और महिलाओं का अपमान नहीं चाहिए। दिल्ली की हमारी सरकार ने कालकाजी मंदिर से तुगलकाबाद गांव तक नई सड़क बना दी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो तरह की पार्टियों के बीच में है। एक तरफ पढ़े-लिखे, काम करने वाली और दिल्ली के लोगों की जिंदगी आसान बनाने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ गाली-गलौज करने वाली, महिलाओं का अपमान करने वाली और गुंडागर्दी करने वाली पार्टी है।