भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है: कुमारी सैैलजा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई, कहा- उनकी जीत में महिलाओं को विशेष योगदान
Mar 8, 2025, 14:00 IST

कार्यकर्ताओं में किया जोश का संचार, सरकार नहीं बनी तो क्या, काम जरूर होंगे
कालांवाली, 08 मार्च। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है, वह केवल घोषणाएं करने तक सीमित है, किसान आज भी मुआवजे की मांग कर रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए सैलजा ने कहा कि भले ही कांगे्रस की सरकार न बनी हो पर उनके काम नहीं रूकेंगे। सांसद ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा उनकी जीत में महिलाओं को विशेष योगदान है जिसे वे कभी नहीं भुला सकती।
सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सभाओं को संबोधित किया, लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। गांव कालांवाली के अंबेडकर भवन में आयोजित सभा में सबसे पहले उन्होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत में महिलाओं को विशेष योगदान है जिसे कभी भूल नहीं सकती। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे तेजी से बढ़ रही है, देश के विकास में महिलाओं का योगदान किसी से छिपा नहीं हैं। सैलजा ने कहा कि भले ही कांगे्रस की सरकार नहीं बन सकी पर किसी के काम नहंी रूकेंगे, जो भी लोगों की मांग है उसे पूरा करवाया जाएगा, कुछ काम डी प्लान के तहत करवाएं जाएंगे। कार्यकर्ता उम्मीद न छोड़े, उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सैलजा ने कहा कि कालांवाली उनका अपना घर है, उनके परिवार को कालांवाली के लोगों से गहरा नाता है, उनके पिता चौ.स्व. दलबीर सिंह को यहां के लोगों का सदैव आशीर्वाद मिलता रहा और उनके बाद जनता का आशीर्वाद रूपी हाथ उनके सिर पर सदैव रहा है।
सांसद सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार को जुमले बाज सरकार कहा जा सकता है वह केवल और केवल घोषणाएं करना जानती है घोषणाओं को पूरा करना भूल जाती है, इस सरकार को न तो किसानों की चिंता है , न ही मजदूरों की और न ही युवाओं की। किसान मांगों को लेकर आज भी धरनारत है, युवााओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा जबकि एक लाख 80 हजार से अधिक सरकारी पद खाली पड़े है। यह सरकार जनता के साथ पोर्टल पोर्टल का खेल खेलकर उन्हें परेशान कर रही है, फैमिली आईडी के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है किसी की पेंशन बंद कर दी गई तो किसी का राशन। इस मौके पर कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, संदीप नेहरा, जस्सा सिंह प्रधान, गाजी सिंह नंबरदार, रंटी सिंगला, बलविंद्र सिंह नेहरा, सोहन सिंह थिराज, अवतार सिंह सुरतिया, संतोख सिंह तिलोकवाला आदि मौजूद थे।