इनरव्हील क्लब सिरसा डायमंड की नई प्रधान सुनीता बजाज मनोनीत
Jul 27, 2024, 15:03 IST

सिरसा, 27 जुलाई। सामाजिक कार्यों में अग्रणीय रहने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था इन्नरव्हील क्लब सिरसा डायमंड की गत दिवस सिरसा के डबवाली रोड़ पर स्थित अरोमा होटल में इन्सटालेशन सैरेमनी आयोजित की गई। पी.डी.सी. नीता पुरी की अध्यक्षता में दीपक प्रज्जवलित करते हुए पूरे विधि विधान से यह सेरेमनी प्रारम्म की गई और वर्ष 2024-2025 के लिए नई कार्यकारिणी समिति गठित की गई । पी.डी.सी. नीता पुरी ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सामाजिक संस्था से जुडऩा हमारे लिए गर्व की बात है। पिछले वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए सुनीता बजाज को इस बार पुन: वर्ष 2024-25 के लिए क्लब का प्रधान नियुक्त किया गया तथा पी.डी.सी. नीता पुरी द्वारा सुनीता बजाज को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य पदों के लिए अन्जु चुघ को उप प्रधान, नेहा को सचिव, गुरदीप कौर को आईएसओ, रेणु गोदारा
को कोषाध्यक्ष तथा रेणु मैहता को संपादक के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नए सदस्य भी क्लब में शामिल हुए जिन्हें पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गरीब बच्चों को पांच स्कूल बैग भी वितरित किए गए। अन्त में प्रधान सुनीता बजाज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आगामी वर्ष में सभी सदस्यों से सामाजिक सेवा में तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग की अपील
की।