Pal Pal India

गुड गवर्नेंस को लागू करने में हरियाणा देशभर में सबसे आगे : प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह

 
 गुड गवर्नेंस को लागू करने में हरियाणा देशभर में सबसे आगे : प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह
सिरसा, 06 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश व प्रदेश को मजबूत करने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार लगातार जन कल्याण के कार्य कर रही है तथा गुड गवर्नेंस को लागू करने में हरियाणा देशभर में सबसे आगे है। हरियाणा सरकार की नीतियों को दूसरे राज्य भी फॉलो कर रहे हैं।
वे सोमवार को स्थानीय रॉयल हवेली में आयोजित सम्मान समारोह पर बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल भी मौजूद रहे। इससे पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह ने स्थानीय डेरा बाबा भूमणशाह संगर सरिस्ता में महंत ब्रह्मदास से आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब व सरसाई नाथ मंदिर में मत्था टेका। सम्मान समारोह में युवा भाजपा नेता मनीष सिंगला ने प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर औढ समाज के प्रदेशाध्यक्ष बहादुर सिंह औढ नगथला व अन्य लोगों ने भी प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जा रही है और उन योजनाओं का उन्हें लाभ भी मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप उनका सामाजिक व आर्थिक उत्थान हो रहा है। आज केंद्र व राज्य सरकार का पैसा जनकल्याण के विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। जनता के हितों के लिए मजबूती से खड़े होकर सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।
पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आयोजित जी 20 सम्मेलन की सफलता से देश का कद दुनियाभर में बढा है। पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को यश दिलाने वाले कई काम हुए हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से उभर रही है। आज प्रदेश में आधारभूत विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलकौर सिंह, रामचंद्र कंबोज, प्रदेश महामंत्री पवन सिंह सैनी, जिला प्रभारी अमर पाल राणा, अमन चोपड़ा, डा. विनोद स्वामी, बहादुर सिंह औढ नगथला, सरपंच कोटली सतीश कुमार, एडवोकेट रोहित नगथला, औढ समाज से दीपक, राजू, लक्ष्मण, दिलबाग, मक्खन सिंह, राजपाल, कार्यालय प्रभारी महावीर गोदारा, हरपिंद्र शर्मा मौजूद र