धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को चार हजार रुपये प्रति एकड़ की दे रहें सब्सिडी : श्याम सिंह राणा
Apr 10, 2025, 19:51 IST

चंडीगढ़, 10 अप्रैल हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) अपनाने वाले कृषकों के लिए हरियाणा सरकार 4000 रुपये प्रति एकड़ की सब्सिडी दे रही है। खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे देश में यह सबसे अधिक राशि है। पारंपरिक रोपाई विधियों के विपरीत, जिसमें अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, डीएसआर में पौधों को रोपाई करने की जरूरत नहीं होती और पानी की खपत एवं श्रम लागत भी कम होती है।
कृषि मंत्री राणा गुरुवार को दिल्ली के पूसा संस्थान के एपी शिंदे सभागार में आईआईटी दिल्ली के उन्नत भारत अभियान के तहत काउट्रिशन फाउंडेशन एवं एग्रीटेक इनोवेशन सोशल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय किसान कुंभ-2025 के समापन सत्र में संबोधित कर थे। इस मौके पर किसान कुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के साथ देशभर से आए किसानों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया।
कृषि मंत्री राणा ने कहा कि अनाज भंडारण में देश के साथ सबसे बड़ा योगदान हरियाणा व पंजाब में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब भारत अनाज को आयात करने वाला देश नहीं, बल्कि निर्यात करने वाला, दुनिया में सबसे अधिक खाद्य उत्पादन करने वाला दूसरा देश बन चुका है। कृषि मंत्री ने कहा कि अब सबसे बड़ी चुनौती जमीन को बचाने की है, रासायनिक खेती से बचने की है। इसकी वजह से कैंसर जैसे भयानक रोग बढ़ रहे हैं। इसका इलाज है प्राकृतिक और जैविक खेती। इससे कृषक समाज की लागत कम होगी और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगा। इस मौके पर उन्होंने किसानों कहा कि खेती के साथ जल बचाना भी हमारा लक्ष्य है। हरियाणा सरकार इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
इस अवसर कई अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।