गुरुग्राम में मुख्यमंत्री के आह्वान पर अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर डेरा सच्चा सौदा ने किया मेगा स्वच्छता अभियान में सहयोग

सफाई अभियान के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा सच्चा सौदा के योगदान की सराहना भी की ।साथ ही मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की भारी संख्या में उपस्थिति सराहनीय है। मैं उन्हें बधाई और साधुवाद देता हूँ। उन्होंने गुरुग्राम के प्रत्येक निवासी से इस स्वच्छता अभियान में जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा हमें मिलकर गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में सबसे ऊपर लाना है। यह जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।
चार जोनों में बटी साध संगत, सेवा का जज्बा काबिले तारिफ
गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने के लिए सेवादारों द्वारा शहर को चार जोनों में बांटा गया। इन जोनों में बड़ी संख्या में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने अनुशासित तरीके से सफाई कार्यों को अंजाम दिया। सेवादारों ने हाथों में झाडू, कस्सी, दराती, तसले, फावड़े सहित अन्य सफाई उपकरणों से कुछ घंटों में कूड़े कर्कट के ढ़ेर एकत्रित कर दिये। जिन्हें सेवादारों ने नगर निगम के वाहनों में कर्मचाारियों की सहायता से डम्पिंग स्थानों तक पहुंचाया। सेवादारों द्वारा इस सफाई अभियान के पश्चात गुरुग्राम की हर गली, चौक, चौराहा, मोहल्ला, कॉलोनियां, सार्वजनिक स्थान चकाचक नजर आए। सफाई अभियान के दौरान खास बात ये रही कि यहां पहुंचे सभी सेवादार अपने साथ खाने पीने का सारा सामान अपने घर से ही लेकर आए थे।
मात्र 7 घंटे में किया साफ़ -
डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा मात्र 7 घंटे के अंदर गुरु द्रोणचार्य की धरती गुरुग्राम में स्वच्छता अभियान को मुकम्मल कर गुरुग्राम की धरती को साफ़ किया ।इस सफ़ाई अभियान मे ऑस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड, कनाडा सहित अन्य देशों व प्रान्तों से सेवादार सहयोग के लिए पहुंचे ।

