Pal Pal India

मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा को कार्यालय पहुंच मुख्य मंत्री ने दी शुभ कामनाएं

 
मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा को कार्यालय पहुंच मुख्य मंत्री ने दी शुभ कामनाएं 
 पानीपत 30 जनवरी  मुख्य मंत्री नायाब सिंह सैनी बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लघु सचिवालय स्थित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सांसदीय कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने पर मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने बुके दे कर तथा शाल ओढ़कर मुख्य मंत्री नायाब सिंह सैनी का स्वागत किया।साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश कुमार राणा ने भी शाल ओढ़कर स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री राव नरवीर,जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट,विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त वीरेंद्र दहिया पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह प्रदीप उपाध्याय,पंडित पंकज शर्मा, जतिन झोंका,,अंकित रावल,विकास वैद्य, नीरज राणा, रविन्द्र कश्यप,मालती अरोड़ा तुषार खरबंदा,ध्यान सिंह राणा  अशोक गुप्ता एवं ईश राणा मौजूद रहे।

मुख्य मंत्री नायाब सैनी ने गजेंद्र सलूजा को शुभ कामनाएं दी। सैनी ने शुभ कामना संदेश में कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से जनता को सरकार की नीतियां तथा योजनाओं की जानकारी हो रही  है।

 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें बिना भेदभाव के जनता की सेवा कर रही है । साढ़े पांच सौ से अधिक सेवाएं आन लाइन कर आम जन को स्वच्छ शासन प्रदान कर रही है।बिना खर्ची -पर्ची नौकरियां देकर पारदर्शिता तथा ईमानदारी की नई मिशाल कायम की है।
मुख्य मंत्री में कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां तथा योजनाओं का लाभ भी इस कार्यालय के माध्यम से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यालय के माध्यम से लगातार जनता के संपर्क में रहते है।
गजेंद्र सलूजा ने मुख्य मंत्री को कार्यालय की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। गजेन्द्र सलूजा ने बताया कि सभी आगंतुकों को केंद्र सरकार से संबंधित कार्यों को दिल्ली कार्यालय से ताल मेल कर हल करवाया जाता है। सांसद निधि से होने वाले कामों के बारे भी सरपंचों, स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधियों एवं गण मान्य व्यक्तियों से विचार विमर्श किया जा रहा है।