Pal Pal India

कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए सरकार कर रही है काम: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री  ने किया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के मीडिया सेंटर का उदघाटन
 
कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए सरकार कर रही है काम: मनोहर लाल
  कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थो पर होंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र 19 नवंबर  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक पावन और ऐतिहासिक धरा है, इस भूमि के कण-कण में पर्यटन की तस्वीर को देखा जा सकता है, इसलिए राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रुप में विकसित करने का काम कर रही है। इस भूमि के तीर्थो को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके तहत करोड़ों रुपए का बजट भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सभागार में बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के मीडिया सेंटर का उदघाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

CM

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसपी सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, एडीपीआर डा. कुलदीप सैनी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया ने विधिवत रुप से 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक चलने वाले मीडिया सेंटर का शुभारम्भ किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के शानदार आयोजन पर प्रशासन, मीडिया, समाज व धार्मिक संस्थाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मीडिया के सहयोग की निहायत जरुरत होगी। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह, भाजपा के महामंत्री डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविंद्र सांगवान, केडीबी सदस्य सौरभा चौधरी, केसी रंगा, मोहिंद्र सिंगला, सुशील राणा, उपेंद्र सिंघल, विजय नरुला, सुरेश सैनी कुक्कू सहित अन्य अधिकारी गण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।